प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’’ का 100वां संस्करण कल, उत्‍तराखंड में होगा भव्य आयोजन

News Hindi Samachar

देहरादूनः प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का कल (रविवार) को 100 वां संस्करण प्रसारित होने जा रहा है। ऐसे में राज्य में भी अधिकाधिक लोग प्रधानमंत्री की मन की बात सुन सकें इसके लिए मुख्यमंत्री धामी ने सभी विद्यालयों, ग्राम सभाओं, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आइटीआइ में कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस कार्यक्रम का कल 100 वां संस्करण प्रातः 11 बजे प्रसारित होगा। बता दे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, उन लोगों का विशेष उल्लेख करते हैं जो कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे तमाम लोग देश के कोने-कोने में हैं और अपने कार्यों से अलग पहचान बनाते हुए समाज को दिशा देने का काम भी कर रहे हैं।

ऐसे लोगों के बारे में जानकारी और उनके कार्यों के बारे में जानकारी इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा दी जाती है। इसके अलावा छात्रों के लिये भी यह जानकारी बहुत उपयोगी होती है और पूर्व में छात्र और शिक्षक तथा आमजन इस कार्यक्रम को सुनते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी सरकार का बड़ा फैसला- अब राज्य आंदोलनकारियों के वंचित आश्रितों को भी मिलेगी पेंशन

नैनीतालः उत्तराखंड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों के संदर्भ में बेहद अहम निर्णय लिया है। अब उन राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी पेंशन का लाभ मिलेगा जिन आंदोलनकारियों की मृत्यु पेंशन स्वीकृत होने से पूर्व हो गई थी और उनके आश्रित अभी तक पेंशन का लाभ नहीं ले […]

You May Like