प्रधानमंत्री मोदी ने गोपाल कृष्ण गोखले और महाराणा प्रताप की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले और वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गोखले की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने ट्विटर पर लिखा, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के पुरोधा गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शिक्षा और सामाजिक सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई प्रयासों में भी वह सबसे आगे थे। उनके आदर्शों ने महात्मा गांधी सहित कई लोगों को प्रभावित किया।” गोखले का जन्म इसी दिन तत्कालीन बॉम्बे प्रदेश में हुआ था। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, साहस, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया, जो देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। महाराणा प्रताप का जन्म नौ मई, 1540 को हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो दिवसीय दौरे पर मसूरी पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

देहरादून: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को देहरादून पहुंचे। दोपहर करीब सवा तीन बजे विस्तारा एयर लाइन्स की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत किया। इसके बाद वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के लिए […]
दो दिवसीय दौरे पर मसूरी पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

You May Like