प्रधानमंत्री मोदी ने दी जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री  जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारत के पहले और सबसे लंबे वक्त तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री, नेहरू का 1964 में निधन हो गया था। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल शांति वन पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पूरे देश में भारत के पहले पीएम नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जवाहरलाल नेहरू का आज ही के दिन 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक महान स्वतंत्रता सेनानी, एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री, एक लोकतांत्रिक शख्स जिसने हमारे गणतंत्र की नींव रखी। दुनिया भर में सम्मानित एक राजनेता, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने सभी उत्तराधिकारियों के अनुसरण के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया। पंडित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। वहीं, राजस्थान के सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वतंत्रता सेनानी व आधुनिक भारत के शिल्पकार पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि। देश की स्वतंत्रता व नव भारत के निर्माण में आपके अमूल्य योगदान का सम्पूर्ण राष्ट्र ऋणी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो दिन से प्रभावित हेमकुंड साहिब की यात्रा दोबारा से शुरू

देहरादून: बारिश और बर्फबारी के चलते पिछले दो दिन से प्रभावित हेमकुंड साहिब की यात्रा आज शनिवार से दोबारा शुरू हो गयी हैं। घांघरिया से 15 सौ तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गये हैं, जबकि गोविंदघाट से 700 तीर्थयात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए हैं। तड़के प्रशासन ने हेमकुंड […]

You May Like