प्रवास कार्यक्रमों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए जरुरी दिशा निर्देश

News Hindi Samachar

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ आयोजित बैठक में प्रवास कार्यक्रमों को लेकर जानकारी ली और जरुरी दिशा निर्देश दिये। दो दिवसीय उतराखंड दौरे पर पहुचे श्री नड्डा ने हरिद्वार के निकट आयोजित एक होटल में आयोजित बैठक में प्रवास के दौरान जन समस्या को सुनकर उनके निस्तारण पर बल दिया। श्री नड्डा ने जनता के साथ अधिक संवाद स्थापित करने और प्रवास कार्यक्रमों में अधिक सक्रियता बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। ज़िला,मंडल,शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर किस तरह और बेहतर संवाद स्थापित हो सकता है और प्रवास कार्यक्रम और उपयोगी बने इसे लेकर जरूरी निर्देश दिये।
उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे जन कल्याण के कार्यों को आम जन तक पहुचाने में संगठन को अधिक सक्रियता से कार्य करने की बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायकों और सांसदों के साथ भी विकास कार्य और चुनाव को लेकर चर्चा की। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संग़ठन द्वारा प्रदेश में चलाए जारहे विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कोविद काल के दौरान जंहा अन्य पार्टियो के नेता जंहा घरों में दुबके पड़े थे वहीं भजपा कार्यकर्ता जीजान से सेवा ही संग़ठन अभियान के तहत लोगो की सेवा में जुटे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए प्रदेश भर में प्रत्येक बूथ पर स्वास्थ्य स्वयं सेवक तैयार कर रहे हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की और कहा कि8 उनकी सरकार जनपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कोविड कॉल को देखते हुए पर्यटन गतिविधियों के ठप होने के मध्यनजर बिभिन्न व्यवसायियों जुड़े लोगों , स्वास्थ्य कर्मियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए अलग अलग आर्थिक पैकेज घोषित किये गए। भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा ने बैठको के क्रम में सभी मंत्रियों व पार्टी सांसदों व विधायकों की भी बैठक ली। बैठक में श्री नड्डा ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने की अपेक्षा की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने काम व्यवहार पार्टी के गरिमा के अनुरूप कार्यपद्धति को अपनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेलवे के अंडरपास निर्माण कार्य का स्पीकर अग्रवाल ने किया शुभारंभ

रायवाला। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोतीचूर में अंडरपास निर्माण के लिए एनएचएआई द्वारा रेलवे विभाग को 3 करोड़ 39 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं साथ ही रेलवे विभाग द्वारा अंडरपास का निर्माण कार्य का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने […]
रेलवे के अंडरपास निर्माण कार्य का स्पीकर अग्रवाल ने किया शुभारंभ

You May Like