बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे: लामबगड़-गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में रोके गए 600 यात्री, बीआरओ ने संभाला मोर्चा।

गोपेश्वर: जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि मौसम सामान्य होने पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। वहीं बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की ओर से हाईवे खोलने का कार्य जारी है। भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर खचड़ा नाले में मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बंद हो गया है। यहां चट्टान से लगातार बोल्डर और मलबा गिरता देख पुलिस प्रशासन ने खचड़ा नाले से पहले ही वाहनों की आवाजाही रोक दी। जबकि लामबगड़, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में करीब 600 यात्रियों को रोक दिया गया है। भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर खचड़ा नाले में मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बंद हो गया है। यहां चट्टान से लगातार बोल्डर और मलबा गिरता देख पुलिस प्रशासन ने खचड़ा नाले से पहले ही वाहनों की आवाजाही रोक दी। जबकि लामबगड़, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में करीब 600 यात्रियों को रोक दिया गया है। बृहस्पतिवार अपराह्न साढ़े तीन बजे बदरीनाथ हाईवे पर खचड़ा नाले में चट्टान से बोल्डर और मलबा छिटकना शुरू हो गया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने यहां वाहनों को रोक दिया। बदरीनाथ धाम से लौट रहे वाहनों को लामबगड़ व बदरीनाथ धाम में तथा धाम जा रहे वाहनों को गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में रोक दिया गया है। प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था गोविंदघाट गुरुद्वारे में की गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हाईवे खुलने के बाद ही वाहनों की आवाजाही सुचारु करा दी जाएगी। शाम पांच बजे बारिश तो थम गई है, लेकिन खचड़ा नाले के समीप चट्टान से लगातार मलबा और बोल्डर छिटक कर हाईवे पर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून से स्थिरता आई : जॉन ली

हांगकांग: हांगकांग में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में शहर के नए नेता जॉन ली ने कहा कि कानून का शासन वैश्विक वित्तीय केंद्र के लिए मौलिक मूल्य है। उन्होंने कहा कि 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद वर्ष 2020 में शहर में लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून […]
हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून से स्थिरता आई : जॉन ली

You May Like