बदमाश  को पकड़ने गए पुलिस इंस्पैटक्र को मारी गोली,गंभीर

News Hindi Samachar

देहरादून: बदमाश को पकडेने गए एक पुलिस इंस्पैटक्र को बदमाश ने गोली मार दी। मामला रायपुर क्षेत्र में तानिया नाम की घायल मिली महिला से संबंधित है। पुलिस ने देर रात महिला को गोली मारने के आरोपी उसके पति शुभम को ट्रैक किया था। एक होटल के बाहर देखते ही आरोपी ने दरोगा मिथुन कुमार पर चला दी गोली। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पैर में गोली मारी। दरोगा मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।

महिला को गोली मारने के मामले में आरोपी पति ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रायपुर-थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। दून अस्पताल में जब महिला के सिर का ऑपरेशन किया गया तो उसकी सिर से एक गोली निकली।
तब से महिला के पति की तलाश की जा रही थी। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी किसी होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने होटल की चेकिंग करनी शुरू की तो होटल में ठहरे बदमाश ने अचानक पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस दौरान चैकी इंचार्ज मिथुन के पेट मे गोली लग गई। जवाबी हमले में एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। चैकी इंचार्ज को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर मे भी गोली लगी है, उसे भी मैक्स अस्पताल के भर्ती करवाया गया है।

आरोपी पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था। सितंबर से उसके पिता भी थे गायब। अब पता चला कि उसने अपने पिता की भी हत्या कर दी थी। शुभम के पास से दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

25 के बाद हो सकती है बर्फबारी

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी के बाद मौसम करवट लेगा और उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। उत्तराखंड में घने कोहरे से मैदानी क्षेत्रों में […]
25 के बाद हो सकती है बर्फबारी

You May Like