बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा की कमान

News Hindi Samachar
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने नियुक्त आदेश जारी किया है।
इससे पहले मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष थे। महेंद्र भट्ट ने कुछ दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उल्लेखनीय है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपने हारे विधायकों को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। भट्ट इस बार चुनाव हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़कर हुई 8,742

नई दिल्ली: देश में किफायती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों की संख्या बढ़कर 8,742 हो गई है। शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके कहा कि देश के आम नागरिक को सस्ती एवं उत्तम दवाई उपलब्ध […]
देश में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़कर हुई 8,742

You May Like