बन्दरों की संख्या को सीमित करने हेतु बन्दरों का बन्ध्याकरण किया जाए: मुख्य सचिव

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में वन एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्य सचिव ने कहा कि बन्दरों और जंगली सुअरों के द्वारा प्रदेश में खेती को अत्यधिक नुकसान हो रहा है। इसके लिए बन्दरों की संख्या को सीमित करने हेतु बन्दरों का बन्ध्याकरण किया जाए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बन्दरों के बन्ध्याकरण के लिए बन्दर बन्ध्याकरण केंद्रों की संख्या बढ़ायी जाए। इसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा पशुचिकित्सकों एवं अन्य सहायक स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने फसलों को जंगली सुअरों से होने वाले नुकसान की रोकथाम के लिए भी योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बंदरों और जंगली सुअरों से होने वाले नुकसान को कम करना होगा।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने पिरूल से ईंधन के रूप में प्रयोग होने वाले पैलेट्स तैयार करने और ईको पार्क योजना की प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की निरन्तर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, वन विभाग प्रमुख (हॉफ) अनूप मलिक एवं सचिव पशुपालन डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादूनः सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ट्वीट कर लिखा, “मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूं” आज शासकीय आवास पर भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” […]
सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

You May Like