बस का इंतजार कर रहे कई लोगों को वाहन ने कुचला, 5 लोगों की मौत, कई घायल

News Hindi Samachar

टनकपुर: पूर्णागिरि धाम में एक वाहन ने कई लोगों को कुचल दिया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। वहीं घायलों को भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार, ठुलीगाड़ के पास कुछ यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन सभी को कुचलते हुए चला गया। इस हादसे अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को टनकपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम की पार्किग में कुछ लोग बस का इंतजार कर रहे थे कि अचानक अनियंत्रित होकर एक वाहन सभी को कुचलता चला गया। इस में 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतकों यूपी के बताए जा रहे है। वहीं उनकी पहचान राम लखन उम्र 43 वर्ष, बब्बू (29),  वीर सिंह( 20),पत्नी मोहन सिंह(26), तोता राम( 30) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अस्पताल के टॉयलेट में जन्म देकर महिला फरार

देहरादून: बुधवार सुबह एक महिला प्रसव के लिए विकासनगर स्थित जिला उप अस्पताल पहुंची। महिला के साथ एक युवक भी था जिसने पर्ची बनवाई और महिला का नाम प्रीति (23) लिखवाया था। इसके बाद महिला टॉयलेट में गयी और वहां बच्ची को जन्म देकर युवक संग फरार हो गयी। जब सफाई […]
अस्पताल के टॉयलेट में जन्म देकर महिला फरार

You May Like