बहादराबाद स्थित राइस मिल में एसडीएम ने मारा छापा, भारी मात्रा में मिला सरकारी चावल

News Hindi Samachar

हरिद्वार: सरकारी राशन की कालाबाजारी की सूचना पर एसडीएम अजयवीर सिंह ने गुरुवार सुबह बहादराबाद स्थित एक राइस मिल में टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान मिल के गोदाम से भारी मात्रा में सरकारी चावल बरामद हुआ। एसडीएम ने बताया कि बहादराबाद स्थित प्रेम राइस में कालाबाजारी की सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई है। उक्त गोदाम को सीज कर दिया गया है। साथ थी संबंधित आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक देवेश घिल्ड़ियाल, आशीष ममगाईं, मंडी निरीक्षक देवेंद्र कुमार त्यागी, मंडी सहायक अजय भी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी रजिस्ट्री घोटाले में शामिल 12वां आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: फर्जी रजिस्ट्री घोटाले में शामिल 12वें आरोपी को पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को संदीप श्रीवास्तव सहायक महानिरीक्षक निबंधन देहरादून व जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति की जांच रिपोर्ट […]
फर्जी रजिस्ट्री घोटाले में शामिल 12वां आरोपी गिरफ्तार

You May Like