बृहस्पतिवार, 03 अगस्त 2023 का पंचांग

News Hindi Samachar

धर्म-संस्कृतिः राष्ट्रीय मिति श्रावण 12, शक संवत 1945 द्वितीय (अधिक) श्रावण कृष्ण द्वितीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 19। मुहर्रम 15, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 अगस्त सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि सायं 04 बजकर 17 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।

धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 56 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग पूर्वाह्न 10 बजकर 17 मिनट तक तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग पूर्वाह्न 10 बजकर 17 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 06 बजकर 12 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय: सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय: शाम 7 बजकर 11 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त: ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला सुबह 7 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से 14 बजकर 8 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त: राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 13 मिनट से 11 बजकर 6 मिनट तक। इसके बाद 3 बजकर 36 मिनट से 4 बजकर 29 मिनट तक। भद्रा दोपहर 2 बजकर 28 मिनट 5 बजकर 44 मिनट तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानिये वरलक्ष्मी व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

धर्म-संस्कृतिः हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए कई व्रत वर्णित है। इन्हीं व्रतों में से एक है वरलक्ष्मी व्रत। वरलक्ष्मी व्रत सावन माह के आखिरी शुक्रवार के दिन रखा जाता है। यह व्रत मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस साल वरलक्ष्मी व्रत इसलिए खास है क्योंकि इसी दिन […]
जानिये वरलक्ष्मी व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

You May Like