बृहस्पतिवार, 6 जुलाई 2023 का पंचांग

धर्म-संस्कृतिः राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 15, शक संवत् 1945 प्रथम (शुद्ध) श्रावण कृष्ण, तृतीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2080। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 22। जिल्हिजा 17, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 जुलाई सन् 2023 ई०। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि प्रातः 06 बजकर 31 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ।

प्रीति योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजे तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 06 बजकर 31 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 01 बजकर 39 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 6 जुलाई 2023 : सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 6 जुलाई 2023 : शाम 7 बजकर 22 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 6 जुलाई 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 1 बजकर 10 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 22 मिनट से 1 बजकर 5 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 19 मिनट से शाम 7 बजकर 41 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 3 बजकर 6 मिनट से 4 बजकर 32 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 6 जुलाई 2023 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 31 मिनट से 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 3 बजकर 49 मिनट से 4 बजकर 41 मिनट तक। भद्रा 6 बजकर 6 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट तक। पंचक काल दोपहर 1 बजकर 38 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 6 मिनट तक।

आज का उपाय : गुरुवार का व्रत रखें और आटे की लोई में चना दाल, गुड़ व हल्दी डालकर गाय को खिलाएं।

आचार्य कृष्णदत्त शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सावन में इस तरह करें शिवलिंग की करें पूजा, सभी कष्ट होगें दूर

धर्म-संस्कृतिः 4 जुलाई से सावन के महीने का आरंभ हो चुका है। इस महीने में विशेष रूप से सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने वाले भक्तों की सभी मुरादें पूरी हो जाती है। वहीं मान्यता ये है कि सावन के महीने में शिव-पार्वती पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं […]
सावन में इस तरह करें शिवलिंग की करें पूजा, सभी कष्ट होगें दूर

You May Like