बृहस्पतिवार, 8 जून 2023 का पंचांग

धर्म आस्थाः राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 18, शक सम्वत् 1945, आषाढ़, कृष्ण, पंचमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2080। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 25। जिल्काद 18, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 जून सन् 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।

पंचमी तिथि सायं 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र सायं 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग सायं 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 08 बजकर 25 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 8 जून 2023 : सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 8 जून 2023 : शाम 7 बजकर 17 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 8 जून 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 28 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 8 जून 2023 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 1 मिनट से 10 बजकर 57 मिनट तक। इसके बाद 3 बजकर 35 मिनट से 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : केले के पेड़ की पूजा करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योगिनी एकादशी का व्रत, जानिये तिथि, मुहूर्त और महत्व

धर्म आस्थाः सनातन धर्म में एकादशी व्रत को बहुत ही महत्‍वपूर्ण माना जाता है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है। इस व्रत को करने वाले व्‍यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही मोक्ष की प्रप्ति भी होती है। योगिनी एकादशी […]
योगिनी एकादशी का व्रत, जानिये तिथि, मुहूर्त और महत्व

You May Like