बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र देओल के पोते करण देओल की शादी की आई पहली तस्वीर

News Hindi Samachar
मुंबई: करण देओल की दुल्हन द्रिशा आचार्य की पहली तस्वीर सामने आ गई है। लाल जोड़े में दुल्हन बनीं द्रिशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी की वायरल तस्वीर में द्रिशा और करण मंडप पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। करण और द्रिशा एक दूसरे संग मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं। वहीं दुल्हन के लुक में द्रिशा काफी खूबसूरत लग रही हैं। फैंस द्रिशा के ब्राइडल लुक से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को हैवी जूलरी और ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। करण और द्रिशा की शादी से इनसाइड वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में करण की दुल्हन नाचते हुए मस्तीभरे अंदाज में मंडप पर एंट्री करते हुए नजर आ रही हैं। द्रिशा के चेहरे की खुशी बता रही है कि देओल परिवार की बहू बनकर वो कितनी ज्यादा खुश हैं। करण देओल की बारात में सनी देओल, बॉबी देओल के साथ-साथ धर्मेंद्र ने भी डांस किया। पोते की शादी में धर्मेंद्र ब्राउन सूट के साथ मैरून पगड़ी पहने खूब डैशिंग अंदाज में नजर आए। धर्मेंद्र ने ढोल की बीट पर बेटे बॉबी देओल और फैमिली के साथ डांस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रिटिश संसद में बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर को किया जाएगा सम्मानित

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर को 20 जून को ब्रिटिश संसद में सम्मानित किया जायेगा। करण जौहर को वैश्विक स्तर पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अमूल्य योगदान देने के लिए 20 जून 2023 को ब्रिटिश संसद में सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में होगा, जो […]
ब्रिटिश संसद में बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर को किया जाएगा सम्मानित

You May Like