बोलेरो पर गिरी चट्टान, नौ लोगों के दबे होने की आशंका

News Hindi Samachar
पिथौरागढ़: रविवार दोपहर पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के समीप पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो कैंपर दब गया। इस दर्दनाक हादसे में चालक सहित नौ लोगों की दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गई। बताया जा रहा है कि दिन में डेढ़ बजे जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था, तभी मालपा और पेलसिती झरने के बीच पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग सड़क आवाजाही के लिहाज से खतरनाक है। इस सड़क पर कम से कम 50 स्थान ऐसे हैं जहां से सुरक्षित निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केरल में निपाह वायरस की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से उत्तराखंड में अलर्ट

देहरादून: कोविड की तरह निपाह वायरस भी एक से दूसरे को संक्रमित कर सकता है। केरल में छह मरीज मिलने और दो मरीजों की मौत के बाद देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में अलर्ट जारी किया है। […]
केरल में निपाह वायरस की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से उत्तराखंड में अलर्ट

You May Like