भाजपा कार्यकर्ता थूकेंगे तो भूपेश सरकार बह जाएगी‘ वाले बयान पर मचा घमासान

News Hindi Samachar

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी और पार्टी महामंत्री डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और दोनों-पार्टियां आमने-सामने आ गईं। दरअसल, नक्सल प्रभावित बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुरंदेश्वरी ने कहा कि अगर भाजपा कार्यकर्ता थूकेंगे तो उसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा। इस संकल्प के साथ आपको काम करना पड़ेगा।

डी पुरंदेश्वरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत का अहसास कराते हुए कहा हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि आप संकल्प लेकर जाएं। एक बार अगर आप पीछे मुड़कर थूकेंगे न, तो उस थूक में भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा। इसी के साथ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको काम करना पड़ेगा और फिर से आपके परिश्रम से भाजपा 2023 में जरूर सत्ता में आएगी। उनके इस बयान के बाद भला कांग्रेस कैसे चुप रह सकती थी। इसका जवाब देने के लिए तो मुख्यमंत्री को ही सामने आना पड़ गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि भाजपा में जाने के बाद पुरंदेश्वरी जी की मानसिक स्थिति ऐसी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब हम लोग साथ थे और अर्जुन सिंह जी के साथ राज्य मंत्री थी तो वह ठीक ठाक थीं लेकिन भाजपा में जाने के बाद क्या स्थिति हो गई है ? और यदि आसमान में थूकोगे तो खुद के चेहरे पर गिरता है।

आपको बता दें कि यूपीए सरकार में डी पुरंदेश्वरी वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री थीं। हालांकि साल 2014 में तेलंगाना मुद्दे को लेकर उन्होंने ने कांग्रेस को अलविदा कहा और फिर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में पहली बार आदिवासी बाहुल्य बस्तर क्षेत्र में भाजपा ने चिंतन शिविर का आयोजन किया है। जिसमें उनके द्वारा दिए गए बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। चुनाव के लिहाज से भाजपा के लिए बस्तर महत्वपूर्ण इलाका है और यहां पर आयोजन करके भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुर्घटना वाले दिन पिता राजीव ने चाचा संजय को विमान उड़ाने से किया था मनाः राहुल

नयी दिल्ली। अपने पिता राजीव गांधी की तरह विमान उड़ाने के शौक को याद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनका मानना है कि पायलट होने से सार्वजनिक जीवन में भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है और बड़े स्तर पर चीजों को देखने का नजरिया विकसित […]
दुर्घटना वाले दिन पिता राजीव ने चाचा संजय को विमान उड़ाने से किया था मनाः राहुल

You May Like