भाजपा की केन्द्र सरकार और हरियाणा की भाजपा व जजपा गंठबंधन सरकार पूरी तरह से किसान विरोधीय- सुशील गुप्ता

News Hindi Samachar

चंडीगढ। आम आदमी पार्टी की किसान मजदूर खेत बचाओ यात्रा का हिसार व टोहाना विधानसभा क्षेत्र के फतेहाबाद, भटटू, भूना मंडी, टोहाना कुला रतिया सिरसा में पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां मौजूद लोगों की संख्या से यह आभास हो रहा था, जैसे पूरा प्रदेश याघ्त्रा के स्वागत के लिए उमड पडा हो।

इस दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता भारी संख्या में यात्रा के स्वागत के लिए फतेहाबाद, भूना मंडी, भगत सिंह चैक हांसपुरा, एलेनाबाद, अंबेडकर चैक, सिरसा मंे महाराणा चैक, शिव चैक, सानिया विधानसभा के जीवन नगर पर सुबह से ही पहूंचने से शुरू हो गए थे।

उक्त स्थानों पर यात्रा के पहुंचने पर आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा सह प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता का पार्टी पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। किसान विंग प्रभारी गजेन्द्र सिंह, युवा विंग के अध्यक्ष गौरव बक्सी, किसान विंग ंके प्रदेशाध्यक्ष निरंजन राम, भटू मंडी से पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय झांझरिया, जोन अध्यक्ष लक्ष्य गर्ग, हिसार से संजय बूरा, टोहाना व्यापारी संघ के लोगों ने उनको लडडूओं से तोला और फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान डा सुशील गुप्ता ने भूना में शहीद भगत सिंह चैक पर भगत सिंह की मूर्ति पर माला पहनाकर शहीदों की कुर्बानियों को याद किया। इस दौरान लोग देश भक्ति के गीतों पर थिरकते नजर आए।

राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा सहप्रभारी डा. गुप्ता ने कहा कि पहली बार देशभर के किसान केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ 9 महीने से अधिक समय से आंदोलनरत हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार किसानों की आवाज सुनने की बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। देश की आजादी के बाद भाजपा सरकार पहली ऐसी सरकार ने जिसने किसानों के हितों पर सबसे अधिक कुठाराघात किया है।

भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी सरकार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि ये कानून किसानों के लिए नहीं अपितु भाजपा के पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की तरह ही हरियाणा प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार भी लगातार लाठी के दम पर किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आज सभी वर्ग किसानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसान आंदोलन के साथ खड़ी है और किसानों की आवाज बनने का काम कर रही है। यह यात्रा इसका छोटा सा स्वरूप है।

उन्होंने कहा जब तक केन्द्र सरकार इन तीनों काले कृषि कानूनों को बिना किसी शर्त के वापस नहीं लेती, तब तक किसानों के आदोलन का साथ आम आदमी पार्टी देती रहेगी।

यात्रा आज रात जिला फरीदाबाद पहुंचेगी। जहां वह एक दिन का विश्राम करके पलवल के लिए चलेगी, जहां 13 सितंबर को गांधी आश्रम मंे इसका समापन होगा।

आज की यात्रा में सांसद प्रतिनिधि शिखा गर्ग, दीपक जैन, फतेहाबाद के अध्यक्ष अजय झाझरा , जुलानी गांव के रामपाल सिंह, किसान विंग के गजेंद्र सिंह, निरंजन सिंह,पश्चिमी जोन अध्यक्ष लक्षय गर्ग, सचिव सचिन जैन, सभी जोन संयोजग अब्दुल रहीम, सौरव झा, अंकित कादयान,साहिल लठवाल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री से मिलकर तीर्थ पुरोहितों ने किया आंदोलन स्थगित करने का फैसला

#सीएम की पहल पर गतिरोध खत्म, तीर्थ पुरोहित आश्वस्त देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के चारधाम देश-दुनियां के लिए आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं। सरकार का काम मंदिरों में […]

You May Like