भाजपा की जन आशीर्वाद यात्राः कार्यकर्ताओं ने किया केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का भव्य स्वागत

News Hindi Samachar

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का मंत्री बनने के बाद दून आगमन पर भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने सर्वप्रथम डाट काली मंदिर पर पूजा अर्चना की यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी तथा नारों के बीच केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तत्पश्चात जन आशीर्वाद यात्रा आरंभ हुई जिसका सर्वप्रथम मोहब्बेवाला चैक पर विधायक विनोद चमोली के नेतृत्व में चंद्रमणि चैक पर शिमला बायपास तिराहा पर विधायक विनोद चमोली के नेतृत्व में मंडी चैक पर विधायक हरबंस कपूर के नेतृत्व में माता वाला बाग पर विधायक हरबंस कपूर के नेतृत्व में सहारनपुर चैक पर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के जोगेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में उनकी विधानसभा तथा मंडल कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
उसके बाद केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री ने सिंह सभा गुरुद्वारा आदत बाजार पर मत्था टेक कर सिंह सभा के पदाधिकारियों से भेंट की। जन आशीर्वाद यात्रा का प्रिंस चैक पर विधायक विनोद चमोली के नेतृत्व में धर्मपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कचहरी स्थित शहीद स्थल जाकर उत्तराखंड राज्य के लिए बलिदान हुए शहीदों को नमन कर याद किया। शहीद स्थल के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्थ पर भाजपा नेता अनिल गोयल घंटाघर पर विधायक खजान दास क्वालिटी चैक पर विधायक खजान दास दिलाराम चैक पर कैबिनेट मंत्री एवं विधायक गणेश जोशी सर्वे चैक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल तथा द्वारिका स्टोर पर पूर्व दायित्व जारी रविंद्र कटारिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जन आशीर्वाद यात्रा के प्रथम दिवस का समापन भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी

ऋषिकेश। बैराज स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को शिखर पर ले जाने के लिए इतनी दृढ़ता के […]
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी

You May Like