भाजपा ने भष्टाचार नहीं करने पर शेट्टार को टिकट नहीं दिया: राहुल गांधी

News Hindi Samachar
हुबली:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को इसलिए टिकट नहीं दिया क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया। राहुल ने कहा, शेट्टार को टिकट नहीं मिला क्योंकि उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। वह भाजपा में नेता नहीं बन सके क्योंकि उन्होंने 40 प्रतिशत कमीशन नहीं लिया। भाजपा के पूर्व नेता जगदीश शेट्टार सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद इस महीने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस ने उन्हें हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया। उनका मुकाबला भाजपा के महेश तेंगिंकाई से है। राहुल ने कर्नाटक में बसवराज बोम्मई सरकार के खिलाफ 40 प्रतिशत सरकार के आरोप को दोहराते हुए मतदाताओं से कहा कि वे भाजपा को 40 से अधिक सीटें न दें, और कांग्रेस के लिए 150 सीटें सुनिश्चित करें क्योंकि सत्तारूढ़ दल सरकार को चुरा लेता है। उन्होंने हावेरी जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए 150 सीटें सुनिश्चित करें। भाजपा को 40 से अधिक सीटें न दें, क्योंकि भाजपा सरकार चुराती है। उन्होंने सार्वजनिक कंपनियों के निजीकरण को प्रोत्साहित करने और देश में सरकारी नौकरियों पर कैंची चलाने के लिए केंद्र सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब सत्ता संभाली थी तो उन्होंने युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन बेरोजगारी आज 40 साल में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा, हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए, हमें न्याय चाहिए। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस महीने के अंत तक दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है भारत : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र: भारत के इस महीने के अंत तक दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पीछे छोड़ने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, भारत की आबादी 1.425 अरब पहुंचने की संभावना है। संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि […]

You May Like