भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच से पहले प्रधानमंत्री ने अल्बनीज को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम दिखाया

News Hindi Samachar
अहमदाबाद:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले बृहस्पतिवार सुबह अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक गोल्फ कार्ट (गोल्फ खिलाड़ियों को गोल्फ कोर्स ले जाने के लिए तैयार छोटा मोटर वाहन) के जरिये पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया। मोदी और अल्बनीज ने अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के कप्तानों- रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप सौंपी। टेस्ट मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने गोल्फ कार्ट पर सवार मोदी और अल्बनीज का तालियां बजाकर स्वागत किया। अल्बनीज बुधवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे थे। उन्होंने शहर में आयोजित कुछ कार्यक्रमों में शिरकत की थी। वहीं, मोदी बुधवार देर रात अहमदाबाद पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय सिनेमा के सच्चे प्रतीक थे सतीश कौशिक: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

नई दिल्ली : प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर शोक जाहिर करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें भारतीय सिनेमा का सच्चा प्रतीक बताया है। जेपी नड्डा ने प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा, अभिनेता-निर्देशक सतीश […]
भारतीय सिनेमा के सच्चे प्रतीक थे सतीश कौशिक: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

You May Like