भारत जोड़ो न्याय यात्रा: गुवाहाटी शहर में प्रवेश करने से रोकने पर विवाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जबरदस्त झड़प

News Hindi Samachar
गुवाहाटी: भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को गुवाहाटी शहर में प्रवेश करने से रोकने पर विवाद हो गया है। यहां शहर में यात्रा की इजाजत न मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जबरदस्त झड़प हुई है। वहीं प्रशासन का कहना है कि शहर में यात्रा की इजाजत नहीं है, जबकि राहुल गांधी की यात्रा शहर‌ के अंदर की तरफ बढ़ रही थी। इसी वजह से बाद में पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए और इसी को लेकर राहुल गांधी की बस के साथ चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिकी-ब्रिटिश सेनाओं ने यमन पर किया हमला, हूती विद्रोहियों के 8 ठिकानों को बनाया निशाना

वाशिंगटन:  अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने सोमवार रात को यमन में ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे आठ स्थानों में मौजूद कई ठिकानों पर बमबारी की। यह दूसरी बार है जब दोनों सहयोगी देशों ने विद्रोहियों की मिसाइल प्रक्षेपण क्षमताओं पर जवाबी हमले किए हैं। अधिकारियों […]

You May Like