भारत ने कनाडा में हिंसा में अपनी संलिप्तता संबंधी ट्रूडो के आरोपों को किया खारिज

News Hindi Samachar
नई दिल्ली:  भारत ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इन आरोपों को ‘‘बेतुका’’ और ‘‘बेबुनियाद’’ बताकर खारिज कर दिया कि कनाडा में एक सिख नेता की हत्या संबंधी घटना में भारत सरकार का हाथ था। विदेश मंत्रालय ने कनाडा में एक सिख नेता की हत्या में भारत सरकार का हाथ होने संबंधी ट्रूडो के आरोपों की जांच के बीच वहां की सरकार द्वारा एक शीर्ष भारतीय राजनयिक को निष्कासित किए जाने के बाद यह प्रतिक्रिया दी। मंत्रालय ने कहा कि कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत की संलिप्तता होने के आरोप ‘‘बेतुके’’ हैं। उसने कहा, ‘‘ऐसे ही आरोप कनाडा के प्रधानमंत्री ने हमारे प्रधानमंत्री से बातचीत में भी लगाए थे, जिन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था।” विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जो कानून के शासन के लिए प्रतिबद्ध है।” उसने कहा कि इस तरह के ‘‘बेबुनियाद’’ आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश करते हैं, जिन्हें “कनाडा में आश्रय प्रदान किया गया है और जो भारत की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बने हुए हैं।” मंत्रालय ने कहा, “इस मामले में कनाडा सरकार की निष्क्रियता लंबे समय से और लगातार चिंता का विषय बनी हुई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानिए भगवान गणेशजी के जन्म की पौराणिक कथा

धर्म: सनातन धर्म के त्योहारों में गणेश चतुर्थी एक मुख्य त्योंहार है जो भाद्रपद शुक्लपक्ष चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। वैसे तो प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, गणेश जी के पूजन और उनके नाम का व्रत रखने का विशिष्ठ दिन है, लेकिन भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को गणेश […]
जानिए भगवान गणेशजी के जन्म की पौराणिक कथा

You May Like