भारी बारिश से राज्य में जमकर हुआ नुकसान: मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली में भारी बारिश से हुए प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वेक्षण करते हुए हालातों का जायजा लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट व थराली विधायक भूपाल राम टम्टा भी उनके साथ मौजूद थे। हवाई सर्वेक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार भारी बारिश से उत्तराखंड में भारी नुकसान हुआ है। चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्र नारायणबगड़, थराली, देवाल तथा ग्वालदम का आज एरियल सर्वे किया गया है। अनेक स्थानों पर भूस्खलन, जमीन व मकान धंसने से जन जीवन प्रभावित हुआ है। परिसंपत्तियों व फसलों का भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस विषय पर केंद्र सरकार से भी वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है। आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने के सभी प्रयास किए जा रहे है। बरसात समाप्त होने पर जल्द ही पुनर्निर्माण व मरम्मत संबधी कार्य शुरू किए जाएंगे।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख थराली कविता नेगी, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, नंदू बहुगुणा सहित एसएसबी के डीआईजी अनिल कुमार शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी सुनील कुमार, डिप्टी कमांडेंट आमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, उप जिलाधिकारी रविंद्र ज्वांठा, सीएमओ डा. राजीव शर्मा, तहसीलदार प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भौन खोला गांव, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गरुड़ के पास भौन खोला गांव पहुंचे और गांव के स्थानीय लोगों से मुलाकात की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र की समस्याओं को समझा और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार लोगों के उत्थान के लिए काम कर रही है। सीएम  धामी बागेश्वर […]
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भौन खोला गांव, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

You May Like