मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर यात्रियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत

News Hindi Samachar

श्रीनगर: मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर यात्रियों की कार खाई में गिर गई। इस दौरान एक यात्री की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पंहुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे की है। एक ही परिवार के छह लोग डुंडा (उत्तरकाशी) से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। डांगचैरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक एक यात्री की मौत हो चुकी थी। पांचों घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को बीएसएफ ने किया नाकाम, ड्रोन घुसपैठ की कोशिश

चंडीगढ़: पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया। यह जानकारी बीएसएफ के एक अधिकारी ने शनिवार को दी। अधिकारी के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शुक्रवार रात ड्रोन देखा […]
पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को बीएसएफ ने किया नाकाम, ड्रोन घुसपैठ की कोशिश

You May Like