महाशिवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा अर्चना

News Hindi Samachar
रूद्रपुर: मुख्यमंत्री धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर चकरपुर, उधम सिंह नगर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने वनखंडी महादेव मंदिर में मेले का शुभारंभ भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अदाणी प्रकरण: एक बार फिर से कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

देहरादून: देश में अदाणी मामले में सियासत लगातार जारी है। अदाणी के सहारे विपक्षी पार्टा मोदी सरकार को घेरने में जुटी है। एक बार फिर से कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि अदाणी प्रकरण […]
अदाणी प्रकरण: एक बार फिर से कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

You May Like