महिलाएं घरेलू और विदेशी गैर सरकारी संगठन में नहीं कर सकेंगी काम, तालिबान ने लगाया प्रतिबंध

News Hindi Samachar

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने शनिवार को महिलाओं के घरेलू और विदेशी एनजीओ में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही सभी गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को महिला कर्मचारियों की भर्ती नहीं करने का आदेश दिया। यह आदेश वित्त मंत्री कारी दीन मोहम्मद हनीफ के एक पत्र में आया है, जिसमें कहा गया है कि अगर कोई एनजीओ आदेश का पालन नहीं करता है, तो अफगानिस्तान में उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल रहमान हबीब ने इस आदेश की पुष्टि की है। मंत्रालय ने कहा कि उसे एनजीओ के लिए काम करने वाली महिला कर्मचारियों के बारे में ‘‘गंभीर शिकायतें’’ मिली हैं, जो ‘‘सही तरह से हिजाब नहीं पहनती हैं।’’ हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आदेश एनजीओ में काम करने वाली अफगान महिलाओं पर ही लागू होगा या सभी महिलाएं इसके दायरे में आएंगी। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार की ओर से महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर रोक लगाने के मंगलवार के फैसले की कई देशों ने निंदा की है। तब से अफगान महिलाओं ने प्रतिबंध के खिलाफ प्रमुख शहरों में प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जबरन धर्मांतरण मामले में उत्तराखंड पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की

देहरादून: त्तराखंड पुलिस ने शनिवार को उत्तरकाशी जिले में क्रिसमस कार्यक्रम में युवाओं के एक समूह द्वारा “जबरन धर्मांतरण” का आरोप लगाते हुए हमले के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला गांव में क्रिसमस कार्यक्रम में शुक्रवार को युवकों के एक समूह द्वारा जबरन […]
जबरन धर्मांतरण मामले में उत्तराखंड पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की

You May Like