महिला विधायकों और मीडिया के लिए विशेष कक्ष आवश्यक :ऋतु खंडूड़ी

News Hindi Samachar

देहरादून: विधानसभा सत्र के प्रथम दिन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने नई शुरुआत करते हुए महिला विधायकों, अधिकारियों और महिला मीडियाकर्मियों के लिए विधानसभा भवन में एक विशेष कक्ष का शुभारंभ किया।

विधानसभा अध्यक्ष बनते ही ऋतु ने विधानसभा परिसर में महिला विधायक, अधिकारियों एवं महिला मीडियाकर्मियों के लिए एक विशेष कक्ष बनाने की प्राथमिकता के आधार पर इच्छा जाहिर की थी। इस क्रम में मंगलवार को विशेष कक्ष का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ने गया। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष सहित आठ महिला विधायक हैं। राज्य बनने के बाद विधानसभा भवन में महिला विधायकों के लिए इस प्रकार के कक्ष की कोई भी व्यवस्था नहीं थी।

ऋतु खंडूड़ी ने महिला विधायक होते हुए खुद भी इस समस्या का जिक्र इससे पहले कार्यकाल में विधायक रहते हुए किया था। यह विशेष कक्ष महिला विधायकों को सत्र के दौरान अपनी तैयारी एवं भोजन अवकाश या स्थगन के दौरान बैठने की जगह के लिए बनाया गया है। सत्र स्थगन के दौरान विधायक हॉस्टल तक आने जाने में दिक्कतें रहती हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को उन्होंने खुद भी झेला है इसलिए विधान भवन में अलग से कक्ष तैयार किया गया है।

इस दौरान महिला विधायकों ने भी विशेष कक्ष बनाए जाने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक रेणु बिष्ट, ममता राकेश, अनुपमा रावत, सविता कपूर, सरिता आर्य, शैला रानी रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा, पत्रकार ज्योत्सना शर्मा उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बजट में गौसदनों के संरक्षण के लिए धन में छह गुना बढ़ोतरी

देहरादून:  वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए बजट में हर सेक्टर और वर्ग पर फोकस किया गया है। प्रदेश में गौसदनों की स्थापना के लिए बजट में छह गुना बढ़ोतरी की गई है। मंत्री प्रेमचंद ने लगभग दो घंटे तक 62 पृष्ठों का भाषण […]
बजट में गौसदनों के संरक्षण के लिए धन में छह गुना बढ़ोतरी

You May Like