महेन्द्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केन्द्रीय नेताओं से की भेंट

News Hindi Samachar
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य केंद्रीय नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान वे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से प्रदेश के संदर्भ में राजनीतिक चर्चा करते हुए सांगठनिक विषयों पर बातचीत की। शनिवार को महेंद्र भट्ट ने अपने पहले दिल्ली दौरे के दूसरे दिन अन्य कई शीर्ष नेताओं से भेंट की। इसी क्रम में महेंद्र भट्ट ने अस्वस्थ चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद ओम माथुर से भी भेंट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके अलावा भट्ट ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, सांसद अजय टमटा, डॉ अनिल जैन आदि अन्य शीर्ष नेताओं से मिलकर विभिन्न राजनैतिक विषयों को लेकर मार्गदर्शन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जगदीप धनखड़ के लंबे अनुभव का लाभ राष्ट्र को मिलेगाः मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में जगदीप धनखड़ को ऐतिहासिक विजय पर बधाई देते हुए कहा कि उनके लंबे अनुभव का लाभ राष्ट्र को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बधाई संदेश में कहा कि सामाजिक जीवन में किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं वंचितों के कल्याण के लिए किए […]
जगदीप धनखड़ के लंबे अनुभव का लाभ राष्ट्र को मिलेगाः मुख्यमंत्री धामी

You May Like