माॅर्निंग वाॅक पर निकले लोगों की हाथियों ने रोकी सांसे

News Hindi Samachar

कोटद्वार: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की उस वक्त जान पर बन आई जब अचानक हाथी सड़क पर आ धमके। अफरातफरी मचने के बीच लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं हाथी वाहनों के पीछे दौड़ने लगे। चालकों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई , लेकिन फिर भी हाथियों ने एक वाहन को क्षतिगग्रस्त कर दिया।

कोटद्वार के पुलिंडा मार्ग पर धमके हाथियों की सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथियों को जंगल में खदेड़ा। रेंजर कोटद्वार अजय ध्यानी ने बताया कि हाथी ने बोलेरो वाहन को क्षतिग्रस्त किया है, लेकिन समय रहते मौके पर पहुंचकर बड़ी घटना को अंजाम देने से रोक लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का छिद्दरवाला में भव्य स्वागत स्वागत

ऋषिकेश: दिल्ली से देहरादून बैठक में शिरकत करने जा रहे प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ऋषिकेश विधानसभा के छिद्दरवाला पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सोमवार को महानगर ऋषिकेश कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस रायवाला, ब्लॉक कांग्रेस श्यामपुर व महिला कांग्रेस सहित युवा कांग्रेसियों ने छिद्दरवाला चैक पर भव्य स्वागत किया। कांग्रेस […]
कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का छिद्दरवाला में भव्य स्वागत स्वागत

You May Like