मिताली राज ने कहा- अच्छे खिलाड़ियों को खोने से टीम संयोजन बिगड़ा

News Hindi Samachar

मुंबई:   गुजरात जाइंट्स की मेंटर मिताली राज और मुख्य कोच रशेल हैंस ने टीम क महिला प्रीमियर लीग से बाहर होने के बाद कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही प्रमुख खिलाड़ियों को खोने से टीम संयोजन बिगड़ा। कप्तान और स्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी पहले ही दिन चोटिल हो गई और बाकी मैच नहीं खेल सकी

मिताली ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, हमारी टीम अच्छी थी लेकिन नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे। हमने प्रमुख खिलाड़ियों को शुरू में गंवा दिया जिससे टीम संयोजन बिगड़ गया । इसके बावजूद टीम ने जीत की ललक दिखाई। अपने आखिरी मैच में यूपी वारियर्स से हारकर गुजरात जाइंट्स बाहर हो गई।

वहीं हैंस ने कहा,इतनी शानदार टीम के मुख्य कोच के रूप में मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। हमने कठिन पल देखे लेकिन टीम ने जुझारू प्रदर्शन किया। हम इस टूर्नामेंट से सकारात्मक चीजें लेकर जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिका ने की सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले की निंदा, कहा- यह बर्बरता अस्वीकार्य

वाशिंगटन:  अमेरिका ने कुछ खालिस्तान समर्थक तत्वों द्वारा सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य करार दिया और कहा कि वह राजनयिक मिशनों और उनमें काम करने वाले राजनयिकों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। खालिस्तान समर्थक […]
अमेरिका ने की सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले की निंदा, कहा- यह बर्बरता अस्वीकार्य

You May Like