मुंबई जाइए, कलाकारी करिए, प्रदेश का नाम रोशन करिए: कमलनाथ

News Hindi Samachar

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज शिवराज सिंह चैहान पर जमकर निशाना साधा। अगस्त क्रांति पद यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने जबरदस्त तरीके से मुख्यमंत्री पर हमला बोला। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कमलनाथ ने कहा कि मैं तो शिवराज सिंह चैहान को हमेशा कहता हूं कि शिवराज जी आप मध्य प्रदेश का नाम रोशन करिए, मुंबई जाइए कलाकारी करिए, एक्टिंग करिए। आखिर में कहूंगा आप कमलनाथ और कांग्रेस का साथ मत देना पर सच्चाई का साथ देना। सच्चाई का साथ दोगे तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।
भाजपा और भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कमलनाथ ने कहा कि जब कोविड हुआ था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मार्च 2020 को कहा था कि कोविड के लिए 20 लाख करोड़ रुपए दे रहा हूं। अगर इतने रूपए दिए होते तो कोविड से इतने लोगों की मृत्यु नहीं हुई होती।
इससे पहले कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा था कि देश के इंदौर में भाजपा की जनआशीर्वाद को खुली छूट, बीच रास्तों पर सैकड़ो मंच, स्वागत द्वार, प्रमुख मार्गों पर घंटो जाम, तमाम नियमो की धज्जियाँ उड़ायी गयी और वही आज गणेश उत्सव, डोल ग्यारस, गोगा देव नवमी, अनंत चतुर्दशी, पर्युषण पर्व, नवरात्रि, ईद, दशहरा, दीपावली ,गुरु नानक जयंती जैसे प्रमुख धार्मिक पर्वो को मनाने की अनुमति देने की माँग को लेकर इंदौर में हजारों कांग्रेसजन की निकली मौन पैदल रैली पर जमकर लाठीचार्ज, वाटर केनन का उपयोग, बर्बरता, दमन..? यह है शिवराज सरकार का दोहरा चरित्र? कांग्रेस इस दमन से डरने-दबने वाली नही, जनहित के लिये हमारा संघर्ष सतत जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार को कौन अस्थिर करना चाह रहाः धरमलाल कौशिक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को कथित तौर पर ढाई-ढाई वर्ष के लिए साझा करने संबंधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान के बाद राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि बघेल स्पष्ट करें कि सरकार को कौन अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। नई […]
सरकार को कौन अस्थिर करना चाह रहाः धरमलाल कौशिक

You May Like