मुख्यमंत्री धामी खुद करेंगे यात्रियों का स्वागत, यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

News Hindi Samachar

देहरादूनः चार धाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 22 अप्रैल से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके लिए सरकार से प्रशासन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली है। यात्रा के शुभारंभ के लिए सरकार की और से विशेष तैयारियां की गई है।Helicopter Flower Showering on Pilgrim : चार धाम तीर्थयात्रियों पर होगी  हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश , ऋषिकेश में मुख्यमंत्री खुद करेंगे स्वागत  सत्कार - E ...

मुख्यमंत्री यात्रियों का स्वागत करेंगे कल 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री धामी खुद ऋषिकेश में यात्रियों का स्वागत करेंगे। सरकार यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की योजना भी बना रही है। भाजपा ने सरकार से आपदा की स्थिति होने पर खाने पीने की अलग से व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।मुख्य सचिव ने जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी व सरकार के अन्य मंत्री व अधिकारी ऋषिकेश में यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत करेंगे। हेलीकॉप्टर से यात्रियों पर पुष्प वर्षा भी होगी। मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने चारों धामों में तैयारियों का जायजा लिया। यात्रा के मद्देनजर लोनिवि, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन विभाग ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर लंबा जाम लगने की स्थिति में प्रभावित तीर्थयात्रियों एवं बच्चों के लिए जलपान एवं दूध इत्यादि की व्यवस्था होगी। पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया था। उनके निर्देश पर व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले को अब पुलिस और परिवहन विभाग दिखाएगा सख्ती, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में एकीकृत महानगर यातायात प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने पुलिस और परिवहन विभाग से यातायात नियमों का कठोरता से पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने कहा कि सड़क पर चलने […]
ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले को अब पुलिस और परिवहन विभाग दिखाएगा सख्ती, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

You May Like