मुख्यमंत्री धामी ने किया हरेला पर्व के अवसर पर सीएम आवास परिसर में वृक्षारोपण

News Hindi Samachar
देहरादुन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने आम की पूषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश में सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर से वृक्षारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आने का अहवाहन किया गया है। राज्य में इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य में 1200 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इस दिशा में आगे भी लगातार कार्य होंगे। हरेला पर्व के अवसर पर गीता पुष्कर धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत डॉ. पराग मधुकर धकाते, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओवेन कॉयले मुख्य कोच के रूप में चेन्नईयिन एफसी में लौटे, बहु-वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए

चेन्नई इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम चेन्नईयिन एफसी ने बहु-वर्षीय सौदे पर 2023-24 सीज़न से पहले अपने मुख्य कोच के रूप में ओवेन कोयल की उत्सुकता से प्रत्याशित वापसी की घोषणा की। रविवार। अनुभवी स्कॉट्समैन, जिन्होंने तीन बार प्रीमियर लीग मैनेजर ऑफ द मंथ अवार्ड जीता है, भारतीय फुटबॉल सर्किट […]
ओवेन कॉयले मुख्य कोच के रूप में चेन्नईयिन एफसी में लौटे, बहु-वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए

You May Like