देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा विश्व को दिखाये गये प्रेम, अहिंसा एवं करुणा के मार्ग का अनुसरण करने पर ही मानवता का कल्याण संभव है। उनके संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। मानव मात्र के लिए उनके संदेश सदैव ही प्रासंगिक बने रहेंगे।
आज का पंचांग, 6 मई 2023
Sat May 6 , 2023
-आचार्य कृष्णदत्त शर्मा राष्ट्रीय मिति वैशाख 16, शक संवत 1945, ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 23। शव्वाल-15, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 मई सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। […]

You May Like
-
अवैध खनन के खिलाफ वन महकमा सख्त, एक ट्रक को किया सीज
News Hindi Samachar February 14, 2021
-
यातायात नियमों व संकेतों पर आधारित पोस्टर का विमोचन किया
News Hindi Samachar September 11, 2022
