देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित “प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट” कार्यशाला में प्रतिभाग कर राज्य के पहले वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, काशीपुर इकाई का वर्चुअली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज घरों, उद्योगों, होटलों, रेस्टोरेंट, प्रतिष्ठानों से निकलने वाला प्लास्टिक वेस्ट हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। इस चुनौती से निपटने के लिए हमें आधुनिक तकनीक से प्लास्टिक कचरे के रिसाइक्लिंग तकनीक को विकसित करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्लास्टिक उत्पादन से संबन्धित उद्योग/इकाई द्वारा EPR रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में उत्तर भारत में अग्रणी है, जो कि हम सब के लिए उत्साह जनक संकेत हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें उत्तराखण्ड में वेस्ट टू वैल्थ और वेस्ट टू एनर्जी की दिशा में काम करने की ओर अग्रसर होना होगा। अब सर्कुलर इकोनॉमी का कॉन्सेप्ट आ चुका है, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में कारगर साबित होगा। कचरे को सिर्फ कचरा न समझ कर एक संसाधन के तौर पर देखने की आवश्यकता है। इससे आम लोगों को आजीविका के साथ-साथ रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे। आज देश में कई स्टार्टअप इस दिशा में नई तकनीक व उत्पाद के साथ सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित जीवनशैली व दिनचर्या को अपनाते हुए हम पूरे विश्व को यह सन्देश दे सकते हैं कि हमारे प्रदेश व देश के नागरिक पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग व प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आर.के सुधांशु, निदेशक पर्यावरण एस. पी सुबुद्धि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव सुशांत पटनायक, संयुक्त निदेशक पर्यावरण नितेश मणि, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
उत्तराखंड में जल्द होगी 2 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती
Sat Feb 18 , 2023
देहरादूनः उत्तराखंड में पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही दो हजार पदों पर पुलिस की भर्ती होने वाली है। जिससे प्रदेश को दो हजार नए पुलिसकर्मी मिल जाएंगे। प्रदेश में अभी पुलिस के […]

You May Like
-
देहरादून: कांवड़ के मौसम में कांवड़िये राजनेताओं की तस्वीरों का प्रयोग करने से भी कोई परहेज नहीं करते हैं। जहां अन्य कांवड़िये अपनी कांवड़ में मोदी-योगी के चित्र लगाकर चल रहे हैं वहीं भाजपा के प्रवक्ता नवीन ठाकुर की कांवड़ में मोदी और धामी के चित्र भी आकर्षण का केन्द्र रहे। मंगलवार को सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त में किये जाने वाले हरिद्वार गंगा स्नान के लिये सोमवार शाम को सहसपुर के महादेव प्राचीन शिव मंदिर से शिव भक्तों का एक दल हरिद्वार के लिये रवाना हुआ। इसकी अगुवाई भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने की। सहसपुर के स्थानीय लोगों ने धूमधाम के साथ सहसपुर बाजार में महिलाओं की शोभायात्रा निकालते हुए शिवभक्तों को हरिद्वार के लिये रवाना किया। इसके बाद मंगलवार को कांवड़ लेकर लौटी यात्रा का स्थानीय लोगों ने महादेव प्राचीन शिव मंदिर सहसपुर में स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के तस्वीर लगी नवीन ठाकुर की कांवड़ झांकी हरिद्वार से लेकर सहसपुर तक आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान युवाओं ने नवीन ठाकुर की मोदी -धामी की कांवड़ झांकी के साथ जगह-जगह सेल्फी ली। नवीन ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष की कांवड़ यात्रा पूरे देश में इतिहास रचने जा रही है। उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में कांवड़ का शानदार आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार का तमाम प्रशासनिक अमला कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में जुटा रहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत चरण धोकर और हेलीकॉप्टर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर सबका दिल जीत लिया है। यह लाखों करोड़ों शिव श्रद्धालुओं के लिये एक सुखद एहसास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण आज देश ही नहीं पूरे विश्व में सनातन धर्म और भारत का दबदबा कायम हो रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेसी सरकार ने कांवड़ियों पर प्रतिबंध लगा रखा है। गाना-बजाना आदि को प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान सुनील गुप्ता, सिद्धार्थ चौधरी, संदीप अंतिल, कलीराम सकलानी, अनिल कुमार, सूरज रावत, सचिन पंवार आदि लोग शामिल रहे।
News Hindi Samachar July 26, 2022
