मुख्यमंत्री धामी ने ‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ का किया लोकार्पण, कांग्रेस ने किया विरोध

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को सेलाकुई में ‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ का लोकार्पण किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इसको लेकर जमकर हंगामा कर दिया। ‘सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र’ के लोकार्पण के दौरान केंद्र के डायरेक्टर निपेंद्र चौहान ने सगन्ध केंद्र की उपलब्धियां बताई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,  विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी शामिल हुए। सीएम के पहुंचने पर कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर सत्येंद्र चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। ये हैं मांगे 1-शीशम बड़ा कूड़ाघर हटाया जाए। 2-औद्योगिक इकाइयों में 70% स्थानीय निवासियों को रोजगार दिया जाए। 3-सेलाकुई में पथ प्रकाश की व्यवस्था शुरू की जाए। 4-सेलाकुई में 3 वर्षों से बंद पड़ा शौचालय खोला जाए। 5-नगर क्षेत्र सेलाकुई में ठप पड़ी पेयजल योजना को शुरू किया जाए। 6-सेलाकुई क्षेत्र में संचालित अवैध शराब बिक्री केंद्रों को तुरंत बंद किया जाए। 7-सेलाकुई बाजार को जाम से मुक्त कराने के लिए ठोस पहल की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में किए भूकंप के झटके महसूस

देहरादून:  उत्तराखंड में एक के बाद एक जिले भूकंप की चपेट में आ रहे हैं। इस साल सबसे पहले उत्तरकाशी में 13 जनवरी की रात 2.12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे और रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी । साल 2022 के नवंबर-दिसंबर […]
प्रदेश में किए भूकंप के झटके महसूस

You May Like