मुख्यमंत्री ने दीपावली पर प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई देते हुए सबके जीवन को प्रकाशमय को लेकर कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना और सामाजिक समरसता का पर्व भी है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है। मुख्यमंत्री ने भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिफेंस कॉलोनी में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने डिफेंस कॉलोनी में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व सीएम खंडूडी से भेंट कर दी शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी से उनके वसंत विहार स्थित आवास में भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके आवास पर मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। […]

You May Like