मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास बग्वाल की प्रदेशवाशियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने अपने संदेश में लोकपर्व इगास बग्वाल (बूढ़ी दीवाली) को उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान बताया। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को प्रदेश की इस धरोहर के बरी में बताने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने अपने सन्देश में कहा कि उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास बग्वाल/बूढ़ी दीवाली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर और लोकपर्वों को संरक्षित करने के साथ ही इनके संवर्धन के लिए भी संकल्पबद्ध है। लोकपर्व को मनाने का उद्देश्य जहां अपनी सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण करना है वहीं दूसरी ओर अपनी आने वाली पीढ़ियों को इनके बारे में बताना और पीढ़ी दर पीढ़ी इनका हस्तान्तरण करना भी है। मैं अपने उत्तराखण्ड के सभी भाई-बहनों से आह्वान करता हूं कि, अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा के संरक्षण के लिए आगे आएं और बढ़ चढ़कर इस अनोखे पर्व का हिस्सा बनकर पूरे उत्साह के साथ इस लोक पर्व को मनाएं। आइये! हम सब लोकपर्व इगास/बूढ़ी दीवाली को भव्यता और दिव्यता से मनाकर अपनी संस्कृति और लोकपर्वों के संरक्षण में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लेने सिलक्यारा पहुंचे जनरल वीके सिंह व सीएम धामी

प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग का लिया आशीर्वाद।टनल में स्थापित ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप के माध्यम से अंदर फंसे श्रमिकों से की बात। स्वयं जाकर, टनल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में ली जानकारी। बोले रात दिन बचाव कार्य में जुटे लोगों के योगदान को हमेशा […]
टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लेने सिलक्यारा पहुंचे जनरल वीके सिंह व सीएम धामी

You May Like