मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ARTO दफ्तर में किया औचक निरीक्षण

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओवललोडिंग,हाईस्पीड,नशे और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को घर पर बैठे ही अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी विभागों द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। सभी विभागों को जन सुविधा के दृष्टिगत नई कार्य संस्कृति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नृसिंह भगवान के दर्शन करने जोशीमठ पहुंचे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

जोशीमठ: भारतीय वायुसेना एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने आज अपराह्न ज्योर्तिपीठ जोशीमठ पहुंच कर भगवान श्री नृसिंह बदरी के दर्शन किये उनके साथ पारिवारिक सदस्य तथा वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे। एयर चीफ मार्शल आर्मी हैलीपेड से अपराह्न साढे चार बजे श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचे […]
नृसिंह भगवान के दर्शन करने जोशीमठ पहुंचे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी

You May Like