मेयर ने किया त्रिवेणीघाट पर बने गंगा अवलोकन केंद्र का निरीक्षण

News Hindi Samachar

ऋषिकेश। त्रिवेणीघाट पर गंगा अवलोकन केंद्र तैयार हो गया है। यहां चारधाम धाम यात्रा सहित गंगा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पोस्टर के माध्यम से दी गई है। इसके अलावा मिनी थियेटर के जरिए गंगा के इतिहास की जानकारी मिलेगी। बुधवार को मेयर अनिता ममगाईं ने त्रिवेणीघाट पर बने गंगा अवलोकन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में विश्वस्तरीय गंगा अवलोकन केंद्र बनकर तैयार है। इसकी खूबसूरती निश्चित ही त्रिवेणीघाट की आभा में चार चांद लगाने वाली साबित होगी। गंगा की तमाम जानकारियां देने के लिए यहां मिनी थियेटर की भी व्यवस्था की गई है। गंगा तट स्थित भव्य सभागार का पूरी तरह से कायाकल्प कर इसे गंगा अवलोकन केन्द्र के रूप में शानदार तरीके से विकसित किया गया है। पूरी तरह से वातानुकूलित एवं दूधिया रोशनी से नहाए गंगा अवलोकन केन्द्र में विश्व प्रसिद्ध चारधाम धाम यात्रा सहित गंगा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां खूबसूरत पोस्टरों के माध्यम से सजाई गई हैं। बताया कि उनके चुनावी घोषणापत्र में यह परियोजना शामिल थी, जिसे धरातल पर उतारने के लिए किए गये प्रयासों के चलते परियोजना को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान की थी। ऋषिकेश को पर्यटन के साथ तीर्थाटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किए जाने के लिए निगम संकल्पबद्ध है। शहर की ग्लोबल पहचान और मजबूत बनाने में अवलोकन केन्द्र मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्र एवं राज्य सरकार कर रही ऐतिहासिक कायर्ः अग्रवाल

ऋ षिकेश। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने छिद्दरवाला के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। क्षेत्र में सडक निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। बुधवार को छिद्दरवाला में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल […]
केंद्र एवं राज्य सरकार कर रही ऐतिहासिक कायर्ः अग्रवाल

You May Like