मौत का फंदा बना कुत्ते का पट्टा, बच्चे ने गवायी अपनी जान

देहरादून:घटना पटेलनगर महूंवाला की बताई जा रही है। जहां कुलदीप सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। पेशे से वह ऑटो चालक हैं। उनका बड़े बेटे का नाम कार्तिक (12) है और एक 10 साल की बेटी है।
घटनाक्रम
  • कुलदीप शुक्रवार सुबह ऑटो लेकर घर से चले गए थे। शाम को उनकी पत्नी भी बाजार चली गई।
  • घर में कार्तिक और उसकी बहन ही मौजूद थी। दोनों घर के बेडरूम में खेल रहे थे।
  • इस दौरान कार्तिक कुत्ते का पट्टा उठा ले आया और उससे खेलने लगा। कार्तिक ने इस पट्टे को दरवाजे के ऊपर से फेंका तो इसका एक छोर दूसरी तरफ कुंडे में फंस गया। इसके बाद उसने दूसरे छोर को अपने गले में पहन लिया।
  • कार्तिक जरा नीचे हुआ तो यह कस गया और वह तड़पने लगा। कार्तिक की बहन ने इस फंदे को पहले तो गले से खोलना चाहा और फिर दरवाजे के पीछे कुंडे से खोलने का प्रयास किया। मगर, दोनों जगह वह असफल हो गई।
  • बच्ची चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली तो पड़ोसी वहां पहुंच गए। उन्होंने कार्तिक के गले से यह फंदा निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
  • मौके पर आईएसबीटी चौकी से पुलिस फोस पहुंच गई। एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आशंका है कि बच्चे का पैर फिसलने से यह फंदा लगा होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस बच्ची से पूछताछ कर रही है लेकिन वह सदमे में है और कुछ बोलने की हालत में नहीं है। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मार्नस लाबुशेन ने माना, भारतीय गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं होगा

लंदन:  ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने स्वीकार किया कि सात जून से ओवल में शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारतीय गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं होगा लेकिन उन्होंने कहा कि काउंटी क्रिकेट में खेलने के कारण उन्हें इस महत्वपूर्ण मैच और उसके […]
मार्नस लाबुशेन ने माना, भारतीय गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं होगा

You May Like