यमुना का पहला सैंपल फेल होने के बाद दोबारा होगी पानी की जांच

देहरादून: प्रदेश की सबसे लंबी और ऊंची यमुना से मसूरी पेयजल योजना का पानी मसूरी के राधा भवन स्थित टैंक में तो पहुंच गया, लेकिन पानी का पहला सैंपल फेल हो गया है। जल संस्थान को जो सैंपल भेजा गया था, उसकी देर शाम रिपोर्ट आ गई।  बृहस्पतिवार को पेयजल निगम के इंजीनियर केंद्र सरकार की ओर से दी गई किट से दोबारा पानी की जांच करेंगे।

पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता (यांत्रिक मंडल) प्रवीन कुमार राय ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की रातभर सभी पंपों से पानी चलाया गया। मसूरी के राधा भवन स्थित टैंक तक पानी पहुंचा दिया गया है। उन्होंने मंगलवार की शाम पानी के सैंपल जांच के लिए जल संस्थान भेजे थे। जल संस्थान ने बुधवार को सैंपल फेल होने की रिपोर्ट भेजी है।

लिहाजा, पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दोबारा पानी की जांच किट से की जाएगी। इसकी रिपोर्ट आने के बाद पेयजल आपूर्ति पर निर्णय होगा। बताया कि पानी की जांच के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक विशेष किट उपलब्ध कराई गई है। दूसरी ओर, बुधवार को सभी पंपों से निकलने वाला पानी पूरी तरह से साफ हो गया। अब इसे आपूर्ति से पहले गुणवत्ता के पैमानों पर खरा उतरना होगा। इस योजना से मसूरीवासियों को रोजाना दो से चार एमएलडी पानी की आपूर्ति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव के कारण प्रदेशवासियों के दिलों मे बसते हैं मोदीः प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विश्वास जताते हुए कहा कि राज्य मे बह रही विकास की गंगा और मोदी के उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव के कारण आज प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड निवासियों के दिलों में बसते हैं। पार्टी महा जनसंपर्क अभियान में सरकार के कामों को लेकर घर […]
उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव के कारण प्रदेशवासियों के दिलों मे बसते हैं मोदीः प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

You May Like