रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सुबह एक युवक और युवती ने गंग नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को तलाश करने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। आश्ंाका जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।
कोतवाली गंगनहर के प्रभारी प्रवीण कोश्यारी के अनुसार सुबह करीब 7.30 बजे स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि बीटी गंज क्षेत्र में स्थित गंगनहर के नीले पुल के ऊपर से एक युवक व एक युवती द्वारा गंगनहर में छंलाग लगा दी गयी है। सूचना की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल चैकी प्रभारी प्रेम प्रकाश साह ने मौके पर पहुंच कर जल पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की सहायता से दोनों को तलाश करने का अभियान चलाया गया। बताया कि काफी प्रयासों के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल सकी है। वहीं पुलिस को मौके से एक बाइक बरामद हुई है। जिसके आधार पर नहर में कूदने वाले युवक युवती की पहचान सुधांशु पुत्र संजय कुमार निवासी सलेमपुर राजपूताना व युवती की पहचान निवासी कृष्ण नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। बहरहाल पुलिस जांच में जुटी है।
तुलाज के छात्रों ने सीएम धामी के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व
Sun Aug 22 , 2021
देहरादून। तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया। उन्होंने सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी देहरादून डॉ रणबीर सिंह और कार्यकारी अधिकारी शिक्षा मुकुल सतीश की कलाई पर भी राखी बांधी। देश के फौजी भाइयों के लिए तुलाज़ इंटरनेशनल […]

You May Like
-
26 फरवरी से होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू
News Hindi Samachar February 19, 2024
