यूकेडी के जिलाध्यक्ष बने संजय डोभाल

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल का कुनबा प्रदेश में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है, जो राष्ट्रीय पार्टियों के लिए यह चिंता का बड़ा कारण हो सकता है। आज सर्वसम्मति से यूकेडी के नए जिलाध्यक्ष (परवादून) से संजय डोभाल को जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई एवं उन्हें जिला अध्यक्ष (परवावादून) की पदवी से विभूषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार, केंद्रीय महामंत्री एवं चुनाव पर्यवेक्षक जय प्रकाश उपाध्याय, युवा नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष (परवादून) संजय डोभाल ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए क्षेत्रीय एकता को मजबूत करना होगा क्योंकि राष्ट्रीय पार्टिया सिर्फ राजनीति करती है। राष्ट्रीय पार्टियों का प्रदेश के विकास से कोई भी सरोकार नहीं है। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार, केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, पूर्व जिलध्यक्ष क्रेदपाल सिंह तोपवाल, धर्मवीर गुसाई ,सुरेंद्र चैहान, दामोदर जोशी, अरविंद बिष्ट जीवानंद भट्ट ,अशोक तिवारी, पेशकार गौतम, दिनेश कैतुरा, रमेश तोपवाल, राकेश तोपवाल, मोहम्मद नबाब ,आनंद सिंह तडियाल, भावना मैठाणी, सरिता गुसाईं, सीमा धामी, तारा देवी, सावित्री देवी, कमला देवी, लक्ष्मी नेगी, शशि बाला, संजू देवी, आदि वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला माध्यमिक शैक्षणिक संघ का शिष्टमण्डल

देहरादून। उत्तराखंड माध्यमिक शैक्षणिक संघ का एक शिष्टमंण्डल उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री घ्सतपाल महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। कैबिनेट मंत्री घ्सतपाल महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले उत्तराखंड माध्यमिक शैक्षणिक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की वेतन बिसगतियों को […]
महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला माध्यमिक शैक्षणिक संघ का शिष्टमण्डल

You May Like