देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल राज्य में अपने दम पर 70 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगा। यूकेडी ने कहा कि इन 21 वर्षों में भाजपा व कांग्रेस राज्य को भ्रष्ट्राचार के आकंठ में डुबो चुकी हैं। उत्तराखंड की जनता इन दलों से त्रस्त हैं, बेरोजगारी, पुलिस ग्रेड पे, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू करने, राज्य के सशक्त भू कानून लागू करने, मूलनिवासी की कट ऑफ़ डेट 1980 करने आदि मुख्य मुद्दों कों लेकर जनता के बीच जायेगा।
प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि उक्रांद 23 को राज्य के ज्वलंत मुद्दों कों लेकर मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा का घेराव करेगा। आज इसी परिपेक्ष में राष्ट्रीय निर्माण पार्टी से उनके प्रवक्ता रामकुमार शंखधर अपने साथियों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हुए हैं, जिनमें सुबोध गुप्ता, मुकेश कुमार, निखिल गुरुंग, भूपेंद्र सैनी, अशोक रावत, सचिन कुमार, पंकज सैनी, राहुल कुमार, जाहिर अहमद आदि शामिल हुए। इस अवसर पर लताफत हुसैन, जय प्रकाश उपाध्याय, सुनील ध्यानी, जब्बर सिंह पावेल, दीपक रावत, किरन रावत कश्यप, दीपक मधवाल आदि उपस्थित रहे।
लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहाः प्रेमचंद
Sun Aug 15 , 2021
डोईवाला। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन डोईवाला के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल एवं पूर्व […]

You May Like
-
प्रदेश में राफ्टिंग गाइडों को मिलेगा सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षणप्रदेश में राफ्टिंग गाइडों को मिलेगा सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षणजनवरी 2026 से शुरू होगा तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम देहरादून। राज्य में राफ्टिंग पर्यटन को और सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाया है। अब गंगा सहित अन्य नदियों में राफ्टिंग कराने वाले गाइडों के लिए प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर का प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पर्यटकों को तुरंत मदद मिल सके। सचिवालय में आयोजित बैठक में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ राज्य में राफ्टिंग गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के करीब 900 राफ्टिंग गाइडों को तीन दिवसीय फर्स्ट एड और सीपीआर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से यूएसए स्थित हैनीफिल सेंटर संस्था के सहयोग से आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत जनवरी 2026 के पहले सप्ताह से होगी। बैठक में राफ्टिंग गाइडों की अधिकतम आयु सीमा को 50 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। इसके साथ ही राफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से उठाए गए अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इनमें नदी तटों पर राफ्टिंग कैंपों की स्थापना, गंगा नदी की वहन क्षमता का पुनर्मूल्यांकन, मुख्य मार्ग से राफ्टिंग पिकअप प्वाइंट तक पहुंच व्यवस्था में सुधार और राफ्टिंग पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एंबुलेंस सुविधा की व्यवस्था शामिल है। पर्यटन सचिव ने आश्वासन दिया कि राफ्टिंग से जुड़े इन सभी विषयों पर शीघ्र प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे, ताकि प्रदेश में साहसिक पर्यटन को सुरक्षित और आकर्षक बनाया जा सके।
News Hindi Samachar December 23, 2025
