यूजर चार्ज जमा न करने पर 80 व्यापारियों को नगरनिगम ने थमाए नोटिस

News Hindi Samachar

हल्द्वानी। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज जमा नहीं करने वालों पर नगर निगम सख्त हो गया है। निगम ने ऐसे 80 व्यापारियों को नोटिस थमा दिए हैं। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने नोटिस भेजा है। रकम जमा नहीं करने पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
नगर निगम एटू जेड कम्पनी के माध्यम से शहर से कूड़ा उठवाता है। कम्पनी ने निगम के स्वास्थ्य अनुभाग को ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सूची दी थी, जिन्होंने तीन महीने से यूजर चार्ज जमा नहीं कराया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कांडपाल ने ऐसे व्यापारियों से अपील की है कि यूजर चार्ज जमा करा दें। चार्ज जमा नहीं कराने पर भारी जुर्माना हो सकता है। अभी कई अन्य लोगों की सूची भी निगम की ओर से तैयार की जा रही है, जिन्होंने शुल्क जमा नहीं कराया है। लम्बे समय से शुल्क भुगतान नहीं करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा सरकार ने जनता की तकलीफों को बढ़ा दियाः खेड़ा

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार ने जनता की तकलीफों को बढ़ा दिया है। भाजपा की संस्कृति लोगों को लड़ाने वाली है। यह पार्टी कभी भी न तो घोषणा पत्र और न ही मुद्दों पर बात करती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री […]
भाजपा सरकार ने जनता की तकलीफों को बढ़ा दियाः खेड़ा

You May Like