यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर बिजली बिल के जरिए होने वाली लूट खत्म करेंगे: प्रियंका गांधी

News Hindi Samachar

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बिजली बिल के जरिए होने वाली लूट खत्म करेंगे।उन्होंने दावा किया कि राज्य में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी इस लूट को समाप्त कर देगी।

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित उत्तर प्रदेश में लोग बिजली बिलों के जरिए होने वाली ‘लूट’ का सामना कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी इस लूट को समाप्त कर देगी।

कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट को भी टैग किया, जिसमें दावा किया गया था कि बिजली विभाग ने एक मजदूर को 19 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल का नोटिस दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा राज में बिजली बिलों और स्मार्ट मीटरों की लूट से प्रदेश का आमजन बुरी तरह त्रस्त ेहै।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बिजली विभाग ने मेहनत मजदूरी करने वाले परिवार को 19 करोड़ 19 लाख रुपये के बिजली बिल का नोटिस थमा दिया है।’’ प्रियंका ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर बिजली बिलों के जरिए हो रही इस ‘‘लूट’’ को समाप्त कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की राज सहायता में की गई वृद्धि

#पर्वतीय क्षेत्र में गैर वाहन मद में अब 33 लाख और मैदानी क्षेत्र में 25 लाख रुपये तक की मिलेगी सहायता #वाहन मद में सहायता राशि 15 से बढ़ाकर 20 लाख देहरादून। राज्य में पर्यटन क्षेत्र की ध्वजवाहक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली […]
वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की राज सहायता में की गई वृद्धि

You May Like