योगी सरकार ने राहुल-प्रियंका समेत सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को लखीमपुर जाने की दी इजाजत

News Hindi Samachar

#राज्य सरकार ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत सभी राजनीतिक दलों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी है। इसकी जानकारी यूपी सरकार के गृह विभाग की तरफ से दी गई है।

लखनऊ। लखीमपुर हिंसा मामले को लेकर पूरे प्रदेश में सियासत अपने चरम पर है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही राजनीतिक दलों के निशाने पर उत्तर प्रदेश सरकार आ गई थी। लेकिन अब योगी सरकार की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत सभी राजनीतिक दलों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी है। इसकी जानकारी यूपी सरकार के गृह विभाग की तरफ से दी गई है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी फ्लाइट से लखनऊ पहुंचने के बाद लखीमपुर के लिए रवाना होंगे। वहीं प्रिंयका गांधी को सीतापुर के गेस्ट हाउस में गिरफ्तार करके रखा गया है।

इससे पहले आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को मौके पर जाने से रोकने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया और दावा किया कि भारत में लोकतंत्र हुआ करता था, लेकिन अब तानाशाही है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों को खुले घूमने की आजादी है, जबकि पीड़ितों को जेल में डाल दिया जाता है।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योगी को ड्रोन और ट्रैक्टरों से डराओ: गुरपतवंत पन्नू

#केंद्र के कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे हैं उन पर भी आरोप लगते रहे हैं कि खालिस्तान समर्थकों का सहयोग उन्हें मिल रहा है। यही नहीं 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जिस तरह की हिंसा हुई थी उसके पीछे भी खालिस्तान की माँग करने वाले लोग […]
योगी को ड्रोन और ट्रैक्टरों से डराओ: गुरपतवंत पन्नू

You May Like