6 जिलों में बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी

News Hindi Samachar

देहरादून: रविवार से अब तक उत्तराखंड में धूप खिली रही लेकिन अब दो दिन मौसम फिर रुख बदलेगा। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने के संभावना है। वहीं, सितंबर की शुरुआत भी बारिश के साथ होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 व 31 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, एक और दो सितंबर को चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर कम हुआ है। जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश भर में बारिश से राहत मिल सकती है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में जुलाई माह में प्रदेश भर में 552.7 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 32 फीसदी अधिक है। जबकि 29 अगस्त तक राज्य भर में 352.6 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से चार फीसदी कम है।

अगस्त के महीने में बागेश्वर जिले में सबसे अधिक बारिश हुई है। बागेश्वर में 691.7 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 197 फीसदी अधिक है। जबकि उत्तरकाशी जिले में सबसे कम133.9 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 63 फीसदी कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: केंद्र सरकार ने भूस्खलन जोन के उपचार के लिए दी बड़ी सौगात

देहरादूनः प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में नासूर बन चुके संवेदनशील भूस्खलन जोन के उपचार के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना में चिह्नित किए गए 155 क्रॉनिक लैंडस्लाइड जोन में से 89 जोन के लिए 971.68 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इनमें […]
उत्तराखंड: केंद्र सरकार ने भूस्खलन जोन के उपचार के लिए दी बड़ी सौगात

You May Like