देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कैंट विधानसभा के गोविंदगढ़ वार्ड में जनसंपर्क किया। जिसमें आपदा ग्रसित क्षेत्र आजाद कालोनी में लोगांे से उनका दर्द साझा किया।
मौके पर लोगों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक व पार्षद भाजपा से है उसके बाद भी उनका कोई सहयोग नहीं मिल पाया है। उन्होंने रविंद्र सिंह आनंद का स्वागत कर अपनी आप बीती सुनाई। उन्होंने उन्हें बताया कि किस तरह वे आपदा के दौरान रात रात भर घरों से बाहर रहे और उन्हे पूछने वाला कोई नहीं था। इस पर रविन्द्र द्वारा नदी में उतरकर क्षतिग्रस्त पुस्ते का निरीक्षण किया एवं तत्काल एक्शन लेते हुए कई अधिकारियों से मौके से बात कर उनसे उचित कर्रवाई करने का अग्रह किया।
इस मौके पर रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि प्रदेश मे ऐसी डबल इंजन की सरकार का क्या फायदा कि जो इस तरह से आपदा में लोगांे के काम न आ सके। देहरादून राजधानी है और यहां पर यदि यह हाल है कि विधायक, पार्षद दोनो एक ही पार्टी के हो कर मौके पर नहीं पहुंच रहे है तो पहाड़ों पर आ रही आपदा और उनसे होने वाले नुकसान झेल रहेे लोगों की स्थिति का अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है।
अवनि लेखरा का स्वर्ण जीतना भारतीय खेलों के लिए विशेष क्षणः मोदी
Mon Aug 30 , 2021
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तोक्यो पैरालंपिक की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने पर अवनि लेखरा को बधाई दी और कहा कि यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए यह विशेष क्षण है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अविस्मरणीय […]


